सौ करोड़ रुपये गिने बिना माया को नींद नहीं आती: कल्याण
लखनऊ। जनक्रांति पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को प्रतिदिन सौ करोड़ रुपये गिने बिना नींद नहीं आती। जिस काम की शुरुआत मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार में की थी उसको बहनजी बहुत तेजी के साथ पूरा कर प्रदेश के खजाने को खाली करने पर तुली हुई हैं।
मेरठ के टाउन स्कूल के मैदान पर बुधवार को कल्याण सिंह अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के प्रत्याशी चौधरी होशियार सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। स्वच्छ प्रशासन की दुहाई देकर कल्याण सिंह ने लोध बिरादरी से अपने अपमान का बदला लेने के लिए भाजपा प्रत्याशी को हराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री रहने के बाद भी आम आदमी की तरह रहता हूं, जबकि मायावती और मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहकर अरबों की दौलत इकट्ठा कर डाली है। कल्याण सिंह ने कहा कि यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है और अब बदलाव की जरुरत है।













Click it and Unblock the Notifications