बीएसएफ ने पकड़ी जाली नोट समेत करोड़ो की हिराइन

bsf
फिरोजपुर। अभी हाल ही में एक पाकिस्‍तान के लिए भारत में निवेश का रास्‍ता खोले जाने पर केंद्र सरकार में चर्चा का बिंदू बना हुआ था। एक तरफ दोनो देशों के बीच असपसी संबंधो को सुधारने की बात होती है, और दूसरी तरफ पाकिस्‍तान की ओर से भारतीय सीमाओं पर घुसपैठ की घटनाओं में भी इजाफा होता दिख रहा है।

पंजाब के सीमावर्ती फिरोजपुर जिले के खेमकरण सेक्‍टर में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा एक पाकिस्तानी तस्कर का दल गुरूवार तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। तस्‍करों के पास 13 किलोग्राम हेरोईन, एक किलोग्राम अफीम और पांच लाख रुपए के जाली नोट बरामद हुआ है।

बीएसएफ फिरोजपुर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि घटना चौकी संख्या टी-एक के पास लगभग ढाई बजे के करीब हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में तैनात बीएसएफ 80 बटालियन के जवानों को घुसपैठ जैसी कुछ हलचल महसूस हुई जिसके बाद कार्रवाई की गयी। एक दूसरे के साथ फायरिंग के बाद एक लाश मिली। उनकी संख्‍या लगभग दो थी, एक फायरिंग के दौरान वापस पाकिस्‍तान चला गया।

उसके पास से एक पिस्‍तौल, दो मैगजीन, दो कारतूस, छह पाकिस्‍तान सिम और हाई टेंशन तार के लिए एक प्‍लास्टिक पाइप बरामद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+