स्पैम मेल भेजने में भी हिंदुस्तानी सबसे आगे

दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया रहा है। हालांकि जनवरी 2012 में दिसंबर 2011 इंडोनेशिया में लगभग तीन प्रतिशत कम स्पैम सृजित की गईं। इंडोनेशिया के बाद तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया रहा है। दक्षिण कोरिया से जनवरी 2012 में पिछले महीने के मुकाबले 1.6 प्रतिशत अधिक स्पैम मेल सृर्जित की गई हैं।
स्पैम मेल सृजित करने के मामले में दक्षिण अमेरिका के ब्राजील को चौथा और पेरू को पांचवां स्थान मिला है। हालांकि स्पैम मेल सृजित करने में ब्राजील में 2.1 प्रतिशत और पेरू में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। विएतनाम को स्पैम मेल भेजने में छठा स्थान मिला है। दिसंबर 2011 में भी यह इसी स्थान पर था। विश्व स्तर पर स्पैम मेल भेजने के मामले में विएतनाम की हिस्सेदारी 0.25 प्रतिशत है। स्पैम मेल सृजित करने के मामले में एशिया और दक्षिण अमेरिका के देश आगे रहे हैं।
स्पैम मेल भेजने के संबंध में जनवरी 2012 में इटली को सातवें स्थान पर रखा गया है। हालांकि दिसंबर 2011 के मुकाबले जनवरी 2012 में 0.25 प्रतिशत कम स्पैम मेल भेजे गए। ब्रिटेन को आठवां स्थान दिया गया है। ब्रिटेन से जनवरी 2012 में 1.95 प्रतिशत अधिक स्पैम मेल भेजे गए हैं। यहां बता दे कई बार जब आप अपने ई-मेल अकाउंट में जाते हैं तो अनजान ई-मेल आईडी से अजीब तरह के ईमेल्स आप पातें होंगे। कई बार तो ईनाम होता होगा तो कभी कोई पोर्न फिल्म । इतना ही नहीं ध्यान रखें कि स्पैम और हैकरों से बचने के लिए आपको सुझाव के रूप में जो मेल आते हैं, वह भी एक स्पैम होता है। जिसे आप न सिर्फ खोल कर अपने कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उसे एक महत्वपूर्ण जानकारी समझ अपने दोस्तों को फॉरवर्ड कर उनका भी नुकसान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications