'चुनाव आयोग से खिलवाड़ लोकतंत्र पर हमला'
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार चुनाव आयोग की शक्ति और स्वतंत्रता कम करना चाहती है, तो यह चिंताजनक है। अगर ऐसा कोई भी कदम उठाया जाता है तो हम केंद्र सरकार का पुरजोर विराध करेंगे। आयोग के पास पर्याप्त ताकत है जिसका उपयोग करके, वह आज भी लोगो में विश्वास कायम किये हुए है। यूपीए सरकार सुधार के नाम पर उससे खिलवाड़ करने की कोशीश न करें।
आडवाणी ने कहा कि उनके इस कदम से सभी पार्टियों की ओर से विरोध के सुर तेज हो रहे है और उनकी पार्टी के अंदर भी द्वंद युद्ध शुरू हो गया है। यहां के चुनाव आयोग की विदेशों में भी सराहना हुई है इसलिए उसके साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। जो लोग लोकतंत्र के पक्ष में है वो सब एकजुट होकर इस मुद्दे का विरोधकर रहे है।
आडवाणी ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीय भुट्टो की साथ हुई भेंट का जिक्र करते हुए कहा कि भुट्टो ने कहा था कि भारतीय लोकतंत्र मजबूत और निष्पक्ष चुनाव आयोग के कारण की फलता फूलता रहा है, यहां की सेना की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं है। चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित किया कि जिन्हें जनता का समर्थन मिले, उनके हाथ में सत्ता।













Click it and Unblock the Notifications