भिवानी में रोडवेज बस ने तीन को रौंदा

थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया तथा सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। दुर्घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। झज्जर के गांव बहु का एक सामान ढोने वाला थ्री व्हीलर दादरी-कनीना मार्ग पर गांव रामनगर के पास खराब हो गया। थ्री व्हीलर चालक विनोद उसे ठीक कर रहा था। उसमें बैठे बहु गांव के सुरेंद्र व गांव चैहड़ा निवासी राजपाल उसके पास खड़े थे। सुरेंद्र को थ्री व्हीलर के पास खड़ा देख वहां से जा रहा गांव बहु का ही युवक सुरेश भी वहीं रूक गया।
इसी दौरान कनीना की तरफ से आ रही हरियाणा राज्य परिवहन चरखी दादरी डिपो की बस ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से 30 वर्षीय थ्री व्हीलर चालक विनोद व 22 वर्षीय सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 वर्षीय सुरेश और 30 वर्षीय राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया परंतु सुरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुरेंद्र गांव में सब्जी की ठेला लगाता था जबकि सुरेश साइकिल मिस्त्री था। सुरेंद्र गांव से सब्जी खरीदने दादरी मंडी में आता था।












Click it and Unblock the Notifications