राहुल ने मुलायम को उनके ही आंगन में गरियाया
मैनपुरी। चुनावी घमासान में नेतागण एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे राहुल गांधी हों या फिर अखिलेश यादव हर कोई एक दूसरे को धावा बोलने पर बाज नहीं आते हैं। जिसकी बानगी दिखीं मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी में जहां, कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने जमकर सपा को गरियाया।
केवल सपा ही नहीं उनके निशाने पर बसपा और भाजपा भी थे। राहुल ने कहा कि हाथी आता है, पैसा खाता है, साइकिल आती है पंक्चर हो जाती है, बस करो भैया तमाशा बंद करो बहुत हो गया, 22 साल हो गए।
यूपी 22 साल से वादों से आगे नहीं बढ़ा और न बढ़ेगा। चाहे बुनकर हों या फिर मुसलमान सभी को मुलायम सपना दिखा रहे हैं लेकिन हम यानी कांग्रेस केवल वादा नहीं कर रही है। तीन बार मौका मिलने के बाद भी मुलायम ने प्रदेश को कुछ नहीं दिया।
हमें सत्ता लोभ नहीं विकास चाहते हैं। इसलिए हम कह रहे हैं कि अगर आप लोग विकास चाहते हैं तो सही व्यक्ति को वोट दीजिये। क्योंकि यह आप ही के हाथ में हैं क्योंकि आप ही वो इंसान है जो कि प्रदेश की तस्वीर बदल सकते हैं। प्रदेश की बदहाली और दुर्दशा की जिम्मेदार केवल राजनीतिक पार्टियां है।













Click it and Unblock the Notifications