यूपी में विकास का झूठा वादा कर रहे हैं राहुल: राजनाथ सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पांच साल में राज्य के विकास का झूठा वायदा जनता से कर रहे हैं। कांग्रेस ने चालीस साल तक इस राज्य पर शासन किया और उसी के शासनकाल में भदोही का कालीन उद्योग, कानपुर की कपड़ा मिलें, अलीगढ़ का ताला उद्योग और फिरोजाबाद का कांच उद्योग बिखर गया। उन्होंने कहा कि इन जिलों में यह कुछ ऐसे उद्योग थे जो उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध थे लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों से सभी उद्योग धंधे बर्बाद हो गए।

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद से लेकर बेनी प्रसाद वर्मा और अब खुद राहुल गांधी ने कानून को धता बताकर यह साबित कर दिया है कि कानून तोड़ना उनकी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के घातक बताया। श्री सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस व सपा-बसपा से उब चुकी है। कांग्रेस की महंगाई से भारतवासी परेशान हैं।

बसपा सुप्रीमों मायावती सिर्फ पत्थरों पर पैसा खर्च करना चाहती हैं। उप्र सरकार ने एनआरएचएम घोटाले ने 6 लोगों की जानें ले ली है। इस घोटाले में मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा धन कांग्रेस वापस नहीं लाना चाहती है। सपा सरकार बनी तो छुटभैया नेता गुंडई पर उतारू हो जाते हैं। पिछले चुनाव में आप लोगों ने बसपा को मौका दिया था। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा था कि बसपा की सरकार बनी तो मुलायम व अमर सिंह को जेल भेजुगीं पर सरकार बनने पर भी उनको अपना वादा याद नहीं रहा।

श्री सिंह ने कहा कि जिसका दामन खुद भ्रष्टाचार में रंगा हुआ है वे लोग दूसरे को क्या जेल भेंजेगे। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में सपा की सत्ता में बाहुबलियों की चलती थी। बसपा के शासन में भ्रष्टाचारियों को खुली छूट मिली। प्रदेश की बसपा सरकार ने कुख्यात कारनामों के लगातार नए-नए रिकार्ड बनाए हैं। जनता अब बदलाव चाहती है। जनता सपा के गुण्डाराज को वापस भी नहीं आने देना चाहती। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकमात्र विकल्प है। जो सुशासन दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+