अखिलेश की सभा में जमकर हुआ ऊ.ला.ला

मथुरा। चुनावी जंग जीतने के लिए पार्टियां क्या-क्या नहीं करती हैं। जहां वो विरोधियों पर निशाना साध रही हैं वहीं दूसरी ओर मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी चुनावी जंग में बार-बालाओं को भी नचा रही हैं।

जिसकी बानगी दिखी मथुरा के चुनावी जनसभा में, जहां अखिलेश यादव की जनसभा थी। अखिलेश यादव को अपनी सभा में पहुंचने में थोड़ा विलंब हो गया इसलिए वहां एकत्र लोग कहीं चले ना जाये इसके लिए उन्हें बांधे रखने के लिए बार बालाओं को जमकर नचवाया गया, बार बलाओं ने जमकर द डर्टी पिक्चर पर ठुमके लगाये। जिसे देखकर वहां एकत्र लोग भी मंत्र-मुग्ध हो गये।

खैर अखिलेश यादव के पहुंचने पर नाच-गाना बंद करा दिया गया। उसके बाद अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया। अपने चुनावी भाषण में उन्होंने एक बार फिर से बसपा और कांग्रेस को कोसा।

उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश विकास को पैसे से अपनी जेबें भर लेती हैं और अपनी मूर्तियां बनवाती है। तो वहीं कांग्रेस उसे इस बात के लिए समर्थन करती है। अब आप लोगों के पास पूरा मौका है बदला लेने का आप उन्हें वोट ना करके अपना हिसाब बराबर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+