कांग्रेस की नजर में मुलमान गद्दार और साधु आतंकवादी: बाबा रामदेव

हरिद्वार। योग गुरू बाबा रामदेव का कुठाराघात कांग्रेस पर लगातार जारी है। मंगलवार को भी उन्होंने प्रेस वार्ता करके जमकर कांग्रेस को कोसा। बाबा रामदेव ने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि पूरे यूपी में राहुल गांधी घूम-घूम कर कह रहे हैं वो और उनकी सरकार मुसलमान का भला चाहती है।

इसलिए वो मुस्लिम आरक्षण का वादा कर रही है लेकिन यही कांग्रेस मुसलमानों को देशद्रोही कहती है। बाबा रांमदेव ने कहा कि मैं यहां के मुसलमानों की आंख खोलना चाहता हूं कि वो किसी के बहकावे में ना आये। राहुल समेत पूरी कांग्रेस मुसलमानों को गद्दार मानती है।

यह तो मुसलमानों की बात हुई वो साधुओं और देश की सच्चाई वालों को आतंकी साबित करने में जुटी हुई है। मैं गेरूए वस्त्र पहनता हूं इसलिए मुझे भगवा आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। यह किसी के सगे नहीं है। उनकी नजर में अफजल गुरू देशभक्त है तभी तो उसे फांसी नहीं दी जा रही है।

मै देशवासियों से अपील करता हूं कि वो कालेधन के मालिकों पर पर्दा डालने वालों को कभी वोट ना दें। उन्होंने साफ तौर कहा कि कांग्रेस का कोई मां-बाप नहीं है, उसकी आत्मा मर चुकी है। पूरे देश को लूटने के बाद अब उसकी गंदी निगाहें उत्तर प्रदेश पर लगी हुई है और जो थोड़ा-बहुत यहां बचा हुआ है उसे भी खाने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+