भाजपा के चुनाव अभियानों से बचते-बचाते वाराणसी पहुंचे येदियुरप्पा

आप सोच रहे होंगे येदियुरप्पा अगर वाराणसी आये तो कम से कम पार्टी के किसी अभियान में तो आना ही चाहिये था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्पा को पार्टी आलाकमान की ओर से सख्त निर्देश दिये गये थे कि उनकी यह यात्रा निजी रहेगी, न कि पार्टी से इसका कोई ताल्लुक होगा।
वैसे भी पार्टी के किसी भी प्रचार अभियान या कार्यक्रम में अगर येदियुरप्पा की एक झलक तक दिख जाती, तो टीवी चैनल वाले तिल का ताड़ बना देते। जाहिर है जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगा-लगा कर भाजपा अपने प्रचार में दम भर रही है, उस प्रचार में भ्रष्ट नेता को कैसे शामिल कर सकते थे। वो भी उस नेता को जिसकी वजह से हाल ही में भाजपा की इतनी किरकिरी हुई। हम आपको बता दें कि येदियुरप्पा के साथ कर्नाटक की खाद्य एवं रसद मंत्री शोभा सोमन्ना भी वाराणसी आयी हैं।












Click it and Unblock the Notifications