यूपी के अनपढ़ों में दिखी अधिक जागरूकता

लखनऊ। लखनऊ पश्चिम विधान सभा सीट पर हुए मतदान में उन लोगों ने अधिक जागरूकता दिखायी जिन्हें लोग कम पढ़ा लिखा व अनपढ़ कहते हैं। पढ़े लिखे व शिक्षित परिवार के पुरूष तो मतदान केन्द्र पर सवेरे प्रथम चरण में पहुंच गए लेकिन उनके घरों की महिलाएं देर शाम तक मत डालने से कतराती रहीं। पोलिंग स्टेशनों पर लगी लाइनों में पढ़े लिखे परिवारों की महिलाएं कम ही दिखायी दीं।

प्रदेश में चल रहे विधान सभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में रविवार को लोगों में प्रदेश के अन्य इलाकों की अपेक्षा उत्साह कुछ कम दिखायी दिया। पिछले तीन चरणों में चुनाव प्रतिशत 60 प्रतिशत रहा और लोगों ने खुलकर अपने मत का प्रयोग किया लेकिन चौथे चरण में मतदान का आंकड़ा साठ तक नहीं पहुंच सका। हालांकि कुछ इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकले और लम्बी कतार में खड़े होकर मतदान किया लेकिन पश्चित सीट पर पोलिंग सेन्टर पर मतदातों की लम्बी कतारें देखने को नहीं मिली।

सवेरे शाम तक लोग टुकड़ों में निकलकर वोट देने गए और आसानी से वोट देकर चलते बने। पश्चिम सीट पर मुस्लिम मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। इलाके के कुछ लोगों ने घर-घर अपील की कि लोग मतदान करने जाएं। कई लोगों ने महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया और दरवाजे पर जाकर अपील की कि महिलाएं अवश्य वोट दें हालांकि कई जगहों पर यह भी देखने को मिला कि लोगों ने मतदाताओं को पार्टी विशेष के पक्ष में वोट देने की बात कही।

सार्वजनकि वाहन आदि पर प्रतिबंध के कारण लोग अपने निजी वाहनों व पैदल चलकर ही मतदान करने पहुंचे। इतना सबकुछ होने के बाद भी शिक्षित परिवारों की महिलाओं ने घर निकलकर पोलिंग बूथ पर जाने की जहमत नहीं उठायी। यह समाज का वही तबका है जो राजनीति के बारे में चर्चा तो कर लेता है लेकिन वोट देने की बात आती है तो घर की महिलाओं से एक बार भी नहीं कहा जाता कि वह मतदान कर आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+