कानपुर में राहुल गांधी के रोड शो को लेकर बवाल
कानपुर। चुनावी जंग में राहुल गांधी सभी के निशाने पर हैं। वो जहां जाते हैं वहां बवाल मच जाता है इसलिए अगर कहा जाये कि राहुल और बवाल का चोली-दामन का साथ हो गया है तो गलत नहीं है। आज कानपुर में राहुल गांधी का रोड शो है लेकिन उनके रूट चार्ट में जिला प्रशासन ने काफी फेर-बदेल कर दिया है जिसके चलते कांग्रेसियों और प्रशासन के बीच में ठन गयी है।
प्रशासन का कहना है कि राहुल के रूट मैप में परिवर्तन इसलिए किया गया है क्योंकि आज महाशिवरात्रि और पैरमिलेटर फोर्स के लौटने के कारण हालात बदल गये हैं इसलिए रूट मैप में परिवर्तन किया गया है। आपको बता दें कि पहले ऱाहुल गांधी का रूट मैप 40 किमी का था लेकिन अब घटकर 20 किमी का हो गया है।
जिसका विरोध कांग्रेसी कर रहे हैं। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि रोड शो का रूट चार्ट जिला प्रशासन को पहले सौंपा जा चुका है। रूट कम करना या परिवर्तित करना ठीक नहीं है। वहीं, जिला प्रशासन ने कहा कि कांग्रेस के रूट चार्ट पर अनुमति देना संभव नहीं है। राहुल 21 फरवरी को निर्धारित रूट पर रोड शो किया जा सकता है। आपको बता दें कि कानपुर में वोटिंग 23 फरवरी को है।













Click it and Unblock the Notifications