चुनावी सभा में पैसे बांटते दिखे जयंत चौधरी
मथुरा। चुनावी दंगल में सभाओं का दौर जारी है। हर राजनेता की कोशिश है वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी ओर लुभा ले। इसी के चलते नेतागण ऐसे-ऐसे काम कर जाते हैं जो अनैतिक होता है। जिसकी बानगी दिखी मथुरा की चुनावी रैली में।
जहां रालोद के नेता सासंद जयंत चौधरी भरी सभा में लोगों के सामने पार्टी उम्मीदवार को नोटों की गड्डी देते हुए दिखे। बताया जा रहा है यह रकम करीब 70 हजार के आस-पास है। यह गंदा सच मीडिया के कैमरों मे कैद हो चुका था जिसके बाद जयंत चौधरी से प्रशासन ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।
मथुरा से उपज़िलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि टीवी पर जयंत चौधरी पार्टी उम्मीदवार को नोटों की गड्डी देते हुए दिखे हैं, इसलिए उन्हें ये नोटिस जारी किया गया है। यह सीधे-सीधे अचार संहिता का उल्लघंन है।
उन्होंने कहा कि चौधरी को जवाब देने के लिए 24 घंटे दिए गए हैं, नहीं तो उन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर जयंत ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। आपको बतादें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस इलाके में 28 फ़रवरी को चुनाव होने हैं।













Click it and Unblock the Notifications