प्रत्येक चरण में लगभग 35 लाख अतिरिक्त लोग डाल रहे वोट
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में मतदाताओं का उत्साह उम्मीदवारों को चौंका सकता है। पुराने आंकड़ों के आधार पर हार-जीत का गणित लगा रहे उम्मीदवारों के लिए उन अतिरिक्त तीस से पैंतीस लाख मतदाताओं का रुख भांपना मुश्किल होगा, जो हर चरण में नेताओं का भाग्य तय करने निकल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले तीन चरणों में भी मतदाताओं का यह रुझान जारी रहेगा। रविवार को उत्तर प्रदेश के चौथे चरण के मतदान की समाप्ति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मतदान में दिख रही औसतन 25 फीसद की बढ़ोत्तरी संख्या के स्तर पर 40 फीसदी के आसपास रहेगी। id="toptextpromo">चौथे
चरण में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा वोट पड़े। पिछली बार इस चरण में 44 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार तकरीबन 57 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। बहरहाल, संख्या के गणित पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस चरण में लगभग एक करोड़ लोगों ने वोट दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 50 हजार ज्यादा मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया है। जाहिर है कि यह उत्साह उम्मीदवारों के आंकलन को उलट-पलट सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आयोग
के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 103.3 लाख लोगों ने वोट डाला था, जबकि 2007 में वोट डालने वालों की संख्या महज 72.67 लाख थी। संख्या के आंकड़ों पर यह 42 फीसद की बढ़ोत्तरी थी। इसी तरह दूसरे चरण में 108.8 लोगों ने वोट डाला था, जबकि 2007 में 80 लाख लोगों ने वोट दिया था। संख्या के आंकड़ों पर इस चरण में 35 फीसद की बढ़ोत्तरी थी, जबकि तीसरे चरण में 101.5 लाख वोटर थे जो 2007 के मुकाबले 32 लाख ज्यादा थे। यानी 48 फीसद की बढ़ोत्तरी थी।











Click it and Unblock the Notifications