यूपी का भ्रष्टाचार सिर्फ कांग्रेस ही समाप्त कर सकती है: बूटा सिंह
इनके नेता चुनाव के वक्त जनता को गुमराह करने में लगे हैं। बूटा सिंह ने सुरेन्द्र मुन्नी को जिताने की अपील की। मुन्नी के पिता स्व. प्यारेलाल शर्मा का मुरादनगर विधानसभा से गहरा नाता रहा है। दलित समाज के लोगों से कहा कि उनका हित कांग्रेस के साथ ही सुरक्षित है। इसलिए सभी लोग कांग्रेस को वोट देकर राहुल गांधी के मिशन को पूरा करें। सभा की अध्यक्षता थावरिया वाल्मीकि और संचालन बिजेंद्र वाल्मीकि ने किया।
इससे पहले गांववालों ने बूटा सिंह और मुन्नी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, दीपा त्यागी, रविदत्त त्यागी, सुन्दर शर्मा, अशीष त्यागी, अमित त्यागी, रियासत अली, अलीमुद्दीन कस्सार, डा. अख्तर, नसीम, लक्ष्मण वाल्मीकि, महावीर, मूलचंद, डा. नफीस, दिलशाद, दीपक, बिजेन्द्र, बादल, सोनू, सचिन, मंगल, सुशील, वीशु त्यागी, बुद्धप्रकाश, बालचंद, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।













Click it and Unblock the Notifications