मुख्यमंत्री के जानकारी बगैर कैसे हो सकता है घोटाला: भाजपा
कांग्रेस जब भी सत्ता में आई उसने महंगाई बढ़ाने का काम किया है। राहुल और सोनिया महंगाई के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते। श्री सिंह ने कहा कि अटल जी के 6 वर्ष के कार्यकाल में महंगाई भी नही बढ़ी उनके खिलाफ एक भी आरोप नहीं हैं। पूरा विश्व मानने लगा था कि ऐसा ही चलता रहा तो भारत 2020 तक पूरे विश्व में सबसे मजबूत देश बन जाएगा। उन्होंने पूरी दुनियां की परवाह न करते हुए पोखरन में परिक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में लाकर खड़ा किया।
श्री सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो 65 वर्ष आयु के पुरूषों व महिलाओं की पेंशन में वृद्धि की जाएगी। व्यापारियों की दुर्घटना बीमा 10 लाख व सिटीजन चार्टर कानून बनाया जाएगा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने का कि मायावती का संध्याकाल है। आप सभी संकल्प लें और सूर्योदय के समय कमल खिलांए।
बिना बद्रीनाथ के रामेश्वर बेकार है। उसी तरह उत्तराखंड के बिना देश नहीं चल सकता। आज भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। उत्तराखंड ने ऐसा विधेयक लाकर पहल कर दी कि मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार करेंगा तो जेल जाएगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को भारी मतों से जितांए तथा उप्र में भाजपा की सरकार बनाएं।













Click it and Unblock the Notifications