'मुलायम सिंह किसी सर्कस के जोकर से कम नहीं'
जसराना। सपा के लिए बीता हुआ कल बन चुके राष्ट्रीय लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह का सपा और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधना कायम है। एक चुनावी जनसभा में अमर सिंह ने कहा कि लाख कोशिश कर ले मुलायम सिंह का कुछ होने वाला नहीं है।
अपने पुत्र मोह में वो गलतियों पर गलती किये जा रहे हैं। यही नहीं बोलते- बोलते अमर सिंह यह बोल गये कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव तो एक पहिए की साइकिल चला रहे हैं उनकी हालत तो सरकस के जोकर की तरह है।
अमर सिंह ने कहा कि प्रदेश की दुर्दशा के लिए केवल बसपा, सपा जिम्मेदार हैं। जो केवल अपने लिए काम करती हैं। मायावती जनता के पैसों से अपनी मूर्तियां बनवाते हैं तो मुलायम सिंह अपने गांव सैफई को चमकाने में लग जाते हैं। दोनों ही केवल अपने स्वार्थ की बातें करते हैं। इसलिए प्रदेश की यह हालत हैं। दोनों ही नेता मतलबपरस्त हैं। अमर सिंह ने कहा कि राजनीति जैसे अहम विषय को इन लोगों ने मनोरंजन का साधन बना दिया है।













Click it and Unblock the Notifications