खाद्य सुरक्षा बिल पर गंभीर है सरकार- मुखर्जी

Finance Minister Pranab Mukherjee
गुडग़ांव। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार के बाद अब सरकार खाद्य सुरक्षा के अधिकार के लिए गंभीरता से काम कर रही है, जो इस समय संसद की स्थाई समिति के विचाराधीन है। वे ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के 70 वें स्थापना दिवस पर रविवार को गुडग़ांव में बैंक के नए कारपोरेट कार्यालय के उद्घाटन के अवसर आए हुए थे।

वित्तमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में बैंकिंग सेवाओं का बहुत योगदान है। वैश्विक आर्थिक संकट के समय हमारे देश की बैंकिंग व्यवस्था ने अपनी मजबूती दिखाई है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष का बजट प्रस्तुत करते समय उन्होंने कहा था कि मार्च, 2012 तक 2000 की आबादी तक के सभी गांवों के लिए बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है और ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स इस लक्ष्य की प्राप्ति के बहुत नजदीक है। मुखर्जी ने बैंकों से आग्रह किया है कि वे देश के समग्र विकास में बढ़-चढ़कर भाग लें और ई-बैंकिंग सुविधाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाएं।

प्रणब मुखर्जी ने कारपोरेट कार्यालय के परिसर में ई-लॉबी का भी उद्घाटन किया, जहां सभी एटीएम सेवाएं, इलेक्ट्रोनिक चेक डिपोजिट मशीन और इंटरनेट बैंकिंग आदि जैसी सुविधाओं की व्यवस्था है। इस अवसर पर उन्होंने रिमोट के जरिए मेवात जिले के बदरपुर गांव और मरोड़ा गांव की दो छोटी बैंक शाखाओं का भी उद्घाटन किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गुडग़ांव में ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के नए कारपोरेट कार्यालय की स्थापना का स्वागत करते हुए कहा कि गुडग़ांव देश का एक बहुत बड़ा कारोबार केन्द्र बन चुका है। यहां अंर्तराष्टरीय स्तर की कई बहुराष्टरीय कंपनियां और व्यापारिक प्रतिष्ठन हैं। ओरियन्टल बैंक के कारपोरेट कार्यालय के यहां आ जाने से उम्मीद है आगे आने वाले वर्षों में इस तरह के कई और कार्यालय भी यहां खुलेंगे।

इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा, बादशाहपुर के विधायक राव धर्मपाल, बैंक के मुख्य प्रबंध निदेशक नागेश पैड़ा, कार्यकारी निदेशक एस. सी सिन्हा और वी कण्णन तथा कई अन्य बैंकों के अधिकारी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार प्रो. वीरेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज, गुडग़ांव के मंडलायुक्त टी. के. शर्मा, उपायुक्त पी. सी. मीणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+