मासूम फलक की होगी पांचवी सर्जरी

गौरतलब है कि एम्स में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही दो साल की फलक की मां का पता लगा लिया गया है और उसका डीएनए परीक्षण कराया जाएगा ताकि पता चल सके कि बच्ची को उसने ही जन्म दिया है या नहीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कल रात मुन्नी नामक महिला का पता लगा लिया और उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
मुन्नी पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी फलक को कथित तौर पर लक्ष्मी नामक महिला के पास छोड़कर चली गयी थी। फलक गत 18 जनवरी से एम्स में अपने जीवन के लिए जुझ रही है। उसे सिर में गंभीर घावों के अलावा दोनों हाथों में चोट और शरीर पर काटने के निशानों के साथ अस्पताल में लाया गया था। फलक की अब तक पांच सर्जरी भी की जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications