टीम अन्ना अब भी कांग्रेस के पीछे पड़ी
सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अपनी सभाओं में जुट रही भीड़ से टीम अन्ना उत्साहित है। इसलिए वह अब लंबी पारी खेलने के मूड में है। इसके तहत उसने अपने अगले चरण के अभियान का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक आज वह गाजियाबाद में तीन जन सभाएं करेंगी। उसके बाद सोमवार को वह अलीगढ़ जाएगी। वहां भी वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेगी। मंगलवार को वह मथुरा में होगी औऱ वह वहां तीन सभाएं करेगी। शुक्रवार को जन लोकपाल आंदोलन की कोर कमेटी के सदस्य मुरादाबाद में होंगे।
अब तक अपने अभियान में टीम अन्ना ने खास तौर पर अन्ना हजारे व जनलोकपाल आंदोलन के साथ केंद्र सरकार के धोखों की याद दिलाई है। यहां तक कि केंद्र के दस बड़े धोखे की फेहरिस्त पर एक पर्चा भी तैयार किया है। इस बारे में पूछे जाने पर टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि टीम सभी पार्टियों की आलोचना कर रही है। केजरीवाल मानते हैं कि संप्रग सरकार के धोखों को बेहद अहमियत से उठाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications