उम्र 50 के पार मगर सीएम पद के प्रबल दावेदार

UP Elections 2012
अंकुर कुमार श्रीवास्‍तव
यूपी में इस बार सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्‍गजों ने जीत के लिये घोडे़ खोल दिये हैं। कई दिग्‍गज तो सीधे तौर पर सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं। जो दिग्‍गज इस दौड़ में शामिल हैं उनकी उम्र 50 के पार है मगर उनका दमखम चुनावी मैदान में चर्चा का विषय बन बया है। तो आईए उन दिग्‍गजों की उम्र और उनके दमखम पर एक नजर डाल लेते हैं। इस क्रम में सबसे पहला नाम आता है सपा मुखिया और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का।

मुलायम सिंह यादव

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुख्‍यमंत्री पद के सबसे सशक्‍त व स्‍वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। मुलायम सिंह की उम्र 73 साल हो रही है। मगर इस चुनाव में अपनी पार्टी को शिर्ष पर पहुंचाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आलम यह है कि मुलायम सिह एक दिन में तीन तीन जनसभा कर रहे हैं। खैर चर्चा यह भीहै कि मुलायम के बेटे अखिलेश यादव सीएम पद के दावेदार हैं।

मायावती

बसपा सुप्रीमो और वर्तमान मुख्‍यमंत्री मायावती सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। माया यह जद्दोजहद पांचवी बार मुख्‍यमंत्री बनने के लिये कर रही हैं। मायावती की उम्र 56 वर्ष है और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। मायावती सपा, भाजपा, कांग्रेस के विपरीत बसपा की ओर से वे सीएम पद के लिए एकमात्र सशक्त दावेदार हैं।

कलराज मिश्र

भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष कलराज मिश्र के मुख्‍यमंत्री पद के दावेदारी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। कलराज मिश्र की उम्र 72 साल है और वह लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। फिलहाल पार्टी इस चर्चा को मनगढ़ंत बता रही है। पार्टी का कहना है कि मुख्‍यमंत्री पद के लिये अभी कोई विचार नहीं किया गया है। पार्टी का सारा ध्‍यान चुनाव में बहुमत हासिल करना है।

उमा भारती

उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी। उमा भारती की उम्र 53 साल है। उमा भी चरखारी से चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में भाजपा में यह चर्चा है कि अगर पार्टी बहुमत में आती है तो उमा भारती को मुख्‍यमंत्री बनाया जायेगा। मगर पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं और पदाधिकारियों में इस बात को लेकर दो फाड भी हो चुका है।

बेनी प्रसाद वर्मा

कांग्रेस सांसद व केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा हालांकि बहुत सशक्त दावेदार नही हैं। लेकिन उनका नाम भी उछलता रहता है। उनकी उम्र 71 साल हो रही है। बेनी पीएम की उम्र पर टिप्पणी कर हाल ही में चर्चा में आये हैं। वहीं कांग्रेस ने भी अभी इस पद के लिये दावेदारों पर चर्चा नहीं की है। पार्टी का कहना है कि जीत के बाद ही इस पर विचार किया जायेगा।

रीता बहुगुणा जोशी

कांग्रेस में सीएम पद की जोशी स्वाभाविक दावेदार हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 62 साल की हैं। जोशी भी लखनऊ कैंट से मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+