रेव पार्टियों में चलना था ड्रग्स का दौर, दो गिरफ्तार

पहली घटना पालम की है जहां रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं की स्मगलिंग के आरोप में स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पालम के रहने वाले दीपक रस्तोगी (29) और आरकेपुरम निवासी गुरबचन सिंह उर्फ बॉबी (36) के पास से करीब एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं भी जब्त की हैं, जिसमें करीब 150 किलो एफिड्रिन और स्यूडोएफिड्रिन की 18,000 स्ट्रिप्स शामिल हैं। ये ड्रग्स मणिपुर के रास्ते म्यांमार और चीन भेजी जानी थीं। रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग एक्सटेसी और आइस को बनाने में मुख्य रूप से इन्हीं दोनों प्रतिबंधित ड्रग्स का इस्तेमाल होता है।
डीसीपी (स्पेशल सेल) अरुण कंपानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पालम गांव में रहने वाले इस गिरोह के एक सदस्य दीपक ने कुछ समय पहले प्रतिबंधित दवाओं की एक बड़ी खेप रिसीव की है और उसे अपने साथी बॉबी की मदद से आरकेपुरम के सेक्टर -7 में कहीं छिपाया है। पुलिस को यह भी पता चला कि दवाओं की एक और खेप बॉबी तक पहुंचाने के लिए दीपक आउटर रिंग रोड पर स्थिति मलाई मंदिर के पास आने वाला है। यह सूचना भी मिली कि दीपक ने दवाओं की जो खेप पहले बॉबी के हवाले की थी , उसे भी बॉबी सफेद रंग की एक इंडिका कार में साथ लेकर आने वाला है और दीपक से नई खेप लेकर प्रतिबंधित दवाओं की इस पूरी खेप को नॉर्थ ईस्ट के किसी राज्य में भेजने वाला है।
गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल और जून में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स पकड़ी गई थीं। उन्हें भी अवैध तरीके से मणिपुर के रास्ते चीन और म्यांमार भेजा जाना था। तब पता चला था कि इन ड्रग्स की स्मगलिंग में एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। पुलिस तभी से उसके पीछे लगी थी।
वहीं दूसरी घटना आईपी एस्टेट की है। जहां सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने यहां से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला दलाल भी शामिल है, जिसकी पहचान सोनिया विहार निवासी नीरा ( बदला हुआ नाम ) के रूप में हुई। 40 साल ही इस गिरोह को चलाती है।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के आय़ुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आईपी एस्टेट थाने में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं इलाके में सेक्स रैकेट चला रही हैं। पुलिस की ओर से भेजे गए एक नकली कस्टमर ने इस रैकेट की दलाल नीरा से संपर्क किया और उसे डील करने के लिए पुश्ता रोड के पास बुलाया। जीनत 7 महिलाओं को साथ लेकर वहां पहुंची , जिनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच थी। नकली कस्टमर से जीनत की डील फाइनल होते ही पुलिस टीम ने रेड डालकर सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सातों लड़कियां सेक्स वर्कर थीं और पैसों की चाहत में इस धंधे से जुड़ी थीं। जीनत से पूछताछ में पता चला कि वह भी पहले सेक्स वर्कर थी।












Click it and Unblock the Notifications