पूरा गांधी परिवार नौटंकी पर उतर आया है: सुषमा स्वराज
लखनऊ। चुनावी घमासान जारी है, चौथे चरण का वोट रविवार को पड़ने वाला है इस बार कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से है। चुनावी युद्द में पूरा गांधी परिवार उतर आया है। जिसे लेकर भाजपा ने पहले ही कांग्रेस पर निशाना साधा है लेकिन रायबरेली के मंच पर जिस तरह से प्रियंका ने सोनिया गांधी के गाल पर चुटकी काटी उसे देखकर तो भाजपा के जैसे एकदम से आक्रामक हो गयी।
विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज तो एक दम फायर हो गयी। उन्होंने कहा कि पूरा गांधी परिवार तो नौटंकी पर उतर आया है। स्वराज ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव प्रचार के लिए कोई मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए मुद्दाविहीन कांग्रेस अब नौटंकी पर उतर आई है।
लगता है कि कांग्रेस ने अपने प्रचार के लिए किसी कम्पनी को ठेका दे रखा है जो इन्हें सुझाता है कि ये क्या करें जिससे इनकी फोटो अखबार के पहले पन्ने पर आये। श्रीमती स्वराज ने कटाक्ष किया कि नौटंकी से फोटो तो छप सकती है, लेकिन वोट नहीं मिल सकता।













Click it and Unblock the Notifications