कांग्रेस प्रत्याशियों से तो ज्यादा राहुल को हाथी से डर है: बसपा

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस सांसद राज बब्बर की भाभी बलजीत बब्बर व अन्य लोगों को पार्टी में शामिल कराया। मिश्रा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी प्रदेश में हाथी का बखान कर रहे हैं और दूसरी तरफ हाथ से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। वह हाथी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि हाथी अधिक शक्तिशाली हो रहा है। कांग्रेस के बाद उन्होंने सपा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में ही प्रदेश में सबसे ज्यादा गुंडाराज फैलता है। शहर में निठारी कांड जैसी घटनाएं सपा नेताओं के लिए छोटी-मोटी घटनाएं होती हैं।
इस दौरान सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने मंच का संचालन किया और प्रदेश व शहर में सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो का बखान भी किया। राष्ट्रीय महासचिव ने बलजीत बब्बर, पूजा बब्बर, डॉ. लोकेंद्र, कमल सिंह व रिटायर्ड कर्नल जगमोहन कपूर और कांग्रेस कमेटी यूपी की सचिव रही नीलम शर्मा को पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर पश्चिमी यूपी के प्रभारी मुनकाद अली, कैबिनेट मंत्री व जेवर से प्रत्याशी वेदराम भाटी, नोएडा से प्रत्याशी ओमदत्त शर्मा, दादरी से प्रत्याशी सत्यवीर गुर्जर के अलावा, जगदीश शर्मा, अविनाश चौबे थे।












Click it and Unblock the Notifications