रैंप पर दिखेगी हरियाणवी मुर्राह भैंस

Buffaloes
जींद। आमतौर पर रैंप पर मॉडल दिखा करते हैं लेकिन अब मुर्राह भैंस भी रैंप पर नजर आएगी। पशुपालन एवं डेरी विकास विभाग, हरियाणा 22 फरवरी को 'मुर्राह ऑन रैम्प' का एक कार्यक्रम जींद में आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम जे.के.ट्रस्ट ग्राम विकास योजना के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार मुख्य अतिथि होंगे जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2010-11 की समेकित मुर्राह विकास योजना के दौरान 11500 उच्चकोटि की चयनित मुर्राह भैंसों के मालिकों को 8.22 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गायों तथा भैंसों में नस्लसुधार घरद्वार सेवा कार्यक्रम की शुरूआत भी की जायेगी। ये कार्यक्रम जे.के.ट्रस्ट ग्राम विकास योजना के माध्यम द्वारा 1145 पशुधन विकास केन्द्रों द्वारा आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री परमवीर सिंह, पशुपालन एवं डेरी विकास विभाग के मुख्य संसदीय सचिव जलेब खान, जे.के.ट्रस्ट ग्राम विकास योजना के अध्यक्ष डॉ विजयपत सिंघानिया तथा हरियाणा किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ आर.एस.परोदा के अतिरिक्त कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि पशुपालन तथा मुर्राह भैंसों से संबंधित प्रदर्शनी स्थापित की जायेगी, इसके अतिरिक्त इस अवसर पर किसानों के लिए संगोष्ठिïयां भी आयोजित की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+