मस्त-मस्त गर्ल रवीना ने कांग्रेस-रालोद के लिए मांगे वोट
इसी क्रम में नाम आता है बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन का जिन्होंने गुरूवार को गाजियाबाद में जमकर कांग्रेस और रालोद के लिए प्रचार किया। अपने मस्त अंदाज में इस मस्त हसीना ने मुरादनगर से कांग्रेस-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी सुरेंद्र मुन्नी के लिए लोगों से वोट करने की अपील की।
मंच पर पहुंचते ही रवीना टंडन ने कहा कि मैं मुंबई से मुन्नी भाई के लिए आई हूं, आप भी इनका समर्थन करें। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव शुक्ल भी थे। रवीना ने कहा कि मुंबई ने मुझे पहचान दी लेकिन मेरे मां-बाप यहीं के हैं इसलिए यूपी से मेरे खून का रिश्ता है। लेकिन मुझे यूपी की हालत देखकर बड़ा दुख होता है। यहां प्रतिभाएं तो हैं लेकिन विकास नहीं इसलिए आप कांग्रेस-रालोद को वोट कीजिये जो यहां बहुमुखी प्रतिभाओं को दिशा और विकास दें।
केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाने वाली सहायता राशि प्रदेश में मंत्रियों और नौकरशाहों की जेबों में पहुंच रही है। एनआरएचएम और मनरेगा इसके बड़े उदाहरण हैं। मगर अब राहुल गांधी और जयंत चौधरी ने प्रदेश की तकदीर बदलने का संकल्प लिया है। उम्मीद है कि जनता उन्हें सहयोग देगी।













Click it and Unblock the Notifications