बहना प्रियंका ने बोला भाई राहुल ने जो किया सही किया

रायबरेली। चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पर्चा क्या फाड़ा बवाल मच गया। जहां पहले कहां जा रहा था कि जो पर्चा राहुल ने फाड़ा था वो सपा के वादों की लिस्ट थी तो वहीं बाद में हकीकत सामने आयी की नहीं जो पर्चा ऱाहुल मे फाड़ा था वो कांग्रेसी नेताओं के नामों की लिस्ट थी।

खैर मसला ही ऐसा था कि विवाद हो, बहस हो, सो हो गयी। लेकिन जहां राहुल गांधी पर विरोधी चढ़-बैठें वहीं उनकी बहन और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने खुलकर कहा कि राहुल ने जो किया वो सही किया। उनकी जगह कोई भी होता वो यही होता उन्होंने कुछ भी अनैतिक नहीं किया है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा है कि यूपी के लोग खोखले वादों से ऊब चुके हैं, यहां की जनता अब सचमुच का काम चाहती है ना कि सिर्फ वादा और घोषणा। सभी जानते है कि कौन लोग झूठे वादे कर रहे हैं। लोग काम चाहते हैं और सभी यह जानते हैं कि यहां केवल वादे किये जाते हैं।

इसलिए मेरी नजर में राहुल ने कुछ भी गलत नहीं किया है। प्रियंका ने स्पष्ट किया कि मुझे भी इस घटना की जानकारी हर आदमी की तरह मीडिया से मिली है और उस कागज में क्या था, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+