यूपी: सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत, 7 घायल

शोल्दा गांव के पास रिक्शे को ओवर टेक करते समय टेंपो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थ्रीव्हीलर के परखचे उड़ गए। कई सवारियां छिटककर बाहर सड़क पर आ गिरीं। हादसे में थ्रीव्हीलर सवार तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दस अन्य घायलों को आनन फानन मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया। बाद में इनमें से भी तीन की मौत हो गई।
टक्कर लगने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications