खुद भाजपा ने कहा कि वो यूपी में तीसरे नंबर पर रहेगी
यह कहना है मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर का, जिन्होंने स्पष्ट रूप से यह बात कही और दावा किया वो कांग्रेस से हर कीमत पर आगे रहेंगे। यूपी के लंबा चुनाव प्रचार करके लौटे मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि वह 12 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने गए, जहां भाजपा की अन्य दलों से कड़ी टक्कर है। फिर भी राज्य में पहले भाजपा के पास 55 सीटें थीं जो बढ़कर 80-90 हो जाएंगी। कुछ ऐसे ही विचार संघ यानी आरएसएस के भी है।
पार्टियों के नेताओं की यह बयानबाजी सिर्फ यह इशारा करती है कि प्रदेश में उनकी लड़ाई ना तो सपा से है और ना ही बसपा से है। वो सीधे तौर पर कांग्रेस से प्रतियोगिता कर रही है क्योंकि उसे लखनऊ का ताज नहीं बल्कि दिल्ली का सिंहासन दिखायी दे रहा है। गौरतलब है कि कई एग्जीट पोल में कहा गया है कि भाजपा का नंबर इस बार चौथा रहेगा। देखना दिलचस्प होगा कि किसकी बात सही निकलती है?













Click it and Unblock the Notifications