बेनी का यूटर्न, चुनाव आयोग की अवहेलना से इंकार

beni prasad verma
नई दिल्ली। मुस्लिम आरक्षण को विधानसभा चुनाव का मुख्‍य एजेंडा बनाकर कांग्रेस चुनाव में फतह हासिल करना चाहती है। अभी हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने आरक्षण पर टिप्‍पणी की थी, जब चुनाव आयोग का शिकंजा कसता नजर आया तो उन्‍होंने माफी मांग ली। शायद उन्‍हीं से प्रभावित होकर केंद्रीय इस्‍पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने मुसलमानों का कोटा बढ़ाने का बयान देकर चुनाव आयोग को फिर ललकार दिया, और शिकंजा कसता देख अपने बयान से पलट गये।

मु‌सलिम आरक्षण पर सलमान खुर्शीद के सुर में लय मिलाने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सफाई अपनी सफाई में कहा कि जो कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल है वहीं उन्‍होने कहा है। उन्‍होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग की अवहेलना नहीं की है, अगर मेरे बयान से किसी को भी खेद पहुंची है तो मुझे खेद है। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव आयोग की गरिमा का पूरा ख्याल है।

पहले कहा, निर्वाचन आयोग चाहे तो कार्रवाई कर ले
गौरतलब है कि फर्रूखाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद के पक्ष में बेनी प्रसाद वर्मा ने बुधवार शाम सभा में कहा था कि वह मुसलिमों का कोटा बढ़ाने की बात उठाते रहेंगे, निर्वाचन आयोग चाहे तो कार्रवाई कर ले। उस समय वर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

केवल इतना की नहीं उन्‍होंने यहा तक कह डाला था कि वह मुस्लिम आरक्षण का कोटा बढ़वाकर रहेंगे, अगर चुनाव आयोग उन्‍हें इस मामले में नोटिस देता है तो वहक उसका स्‍वागत करेंगे। कुछ ऐसा की बयान सलमान खुर्शीद ने भी दिया था जिसके बाद चुनाव आयोग ने खुर्शीद के नोटिस देने के बाद राष्‍ट्रपति को भी शिकायती पत्र भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+