मुंबई पर कायम रहेगा शिवसेना का राज

Mumbai
मुंबई। देश के सबसे बड़े नगर निगम बृहद मुंबई कॉर्पोरेशन के चुनावों में एक बार फिर शिवसेना सत्‍ता जमाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन को 107 सीटों पर जीत चुका है कि शुक्रवार देर रात आने वाले परिणाम इन दोनों पार्टियों के लिए खुशियों से भरे होंगे। इन दोनों ने मिलकर कांग्रेस-एनसीपी को मिलकर करारी शिकस्‍त देने की तैयारी कर ली है।

इस बार राज ठाकरे की महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना को 28 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस-एनसीपी को 66 सीटें मिली और अन्‍य को 27 सीटें मिलीं। खबर लिखे जाने तक मतगणना जारी थी। राज ठाकरे को मिली अब तक की सफलता देख बाल ठाकरे ने उनके प्रति प्रेम बरसाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर मीडिया से बातचीत में बाल ठाकरे ने कहा कि उन्‍हें अच्‍छा लगेगा अगर राज और उद्धव ठाकरे एक साथ मिलकर काम करेंगे।

खैर राज ठाकरे अपने चाचा की पार्टी से हाथ मिलायेंगे या नहीं यह तो वक्‍त बतायेगा, लेकिन यह जरूर है कि इस बार बीएमसी चुनाव में वो किंग मेकर के रूप में उभरे हैं। अगर अन्‍य दलों के जीते हुए प्रत्‍याशी भाजपा-शिवसेना के साथ नहीं आये, तो चाचा-भतीजे में कोई समझौता होने की संभावना हो सकती है।

मुंबई सहित नौ अन्य नगर निगमों के लिए मतदान की प्रक्रिया चली। मुम्बई सबसे बड़ा नगर निगम क्षेत्र है। यहां 25,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। यहां करीब 1.30 करोड़ लोग मतदान में हिस्सा लेंगे। राज्य में कुल 3.5 करोड़ लोग 1,244 नगर निगम पार्षदों का चुनाव होगा। इनमें 624 महिला पार्षद होंगी।

मुम्बई, ठाणे, उल्हासनगर, पुणे, पिम्परी-चिंचवाड, सोलापुर, नाशिक, अकोला, अमरावती व नागपुर नगर निगमों के लिए मतदान संपन्‍ना हुआ। मुम्बई में 8,326 मतदान केंद्र बनाए गए थे और 41,000 नगर निगम अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। करीब 2,375 पुलिस अधिकारी, 20,982 कांस्टेबल और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की पांच अतिरिक्त कम्पनियां तैनात की गई थी। एसआरपीएफ की तीन कम्पनियां पहले ही तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+