अंडरवियर में बम रखकर उड़ाना चाहता था विमान, मिली उम्रकैद

इस विमान में 289 लोग सवार थे। जांच में साफ हो चुका है कि फारुक अब्दुलमुतालब आतंकवादी है। पूछ-ताछ से ऐसा लगा कि उसको अपने किये पर जरा सा भी पछतावा नहीं है और वह अमेरिकीयों को मारना अपना धर्म, कर्तव्य समझता है। वह भयानक बम अपने अंडरवियर में रखकर अंतरराष्ट्रीय जहाज में घुसा था।
अगस्त 2009 में वह यमन पहुंचा और वहां पर अल कायदा के सदस्यों के साथ उसने अमेरिकी विमान को बम से उड़ाने की साजिश रची। उसके बाद साजिश के तहत वह क्रिसमस के दिन उड़ान संख्या 253 में सवार हो गया। उसके पास बमों में पीईटीएन और टीएटीपी थे जो कि काफी शक्तिशाली विस्फोटक होता है। उसका इरादा सबको मारने का था लेकिन विमान में केवल आग लगी जिस पर काबू पर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications