मस्जिदों में धमाके कराने वाले गिरोह को पकड़ा
पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सीआइए टीम ने गुप्त सूचना पर एक जगह दबिश दी। जिस समय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उस समय वे किसी वारदात की साजिश रच रहे थे। एसएसपी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने वर्ष 2009 के दौरान हरियाणा के मेवात जिले के गांव सटकपुरी के बूचडख़ाने में दो, गांव मालव तथा जींद की मस्जिदों में एक धमाका किया था। आरोपियों का कहना है कि अभी तक वह कुल पांच स्थानों पर बम धमाके कर चुके हैं। गांव सटकपुरी के बम कांड में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि कई घायल हो गए थे।
हरियाणा के विभिन्न पुलिस थानों में आरोपियों के खिलाफ करीब पांच मामले दर्ज हैं। आरोपियों के गिरोह का राजेश कुमार नामक सदस्य हिमाचल प्रदेश में पत्थर तोडऩे का काम करता है।













Click it and Unblock the Notifications