शराब के नशे में रफ्तार भरने वाला युवक जिंदा जला

Car Accident
दिल्ली (ब्यूरो)। दक्षिणी दिल्ली में तेज रफ्तार एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने पर उसमें आग लग गई जिससे कार में सवार 32 वर्षीय एक युवक जिंदा जल गया और उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा राव तुलाराम मार्ग की है। फ्लाईओवर पर एक तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। कार में पैर फंस जाने के कारण कार चला रहा अफगानी युवक (32) बाहर नहीं निकल पाया और झुलस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार दो अफगानी युवतियां और तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवतियों को फोर्टिस अस्पताल व युवकों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के शिकार सभी लोगों ने शराब पी रखी थी। साउथ कैंपस थाना पुलिस जांच कर रही है।

दुर्घटना के बाद इद्रिस (23) शेरुला (28), अहमद खालिद (20), हसीना (20), आथरा (20) कार से निकलने में सफल रहे। जबकि कार चला रहे कासिम (32) का पैर कार में ही फंस गया था। एक राहगीर द्वारा घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के मुताबिक अफगानी विस्थापित कासिम अपने परिवार के साथ पांच वर्ष से भोगल में रह रहा था जबकि इद्रीस लाजपत नगर में रहता है। अनुवादक का काम करने वाले कासिम और इद्रीस के दो दोस्त शेरुला व अहमद खालिद अफगान से दिल्ली घूमने आए थे। बुधवार की शाम कासिम अपनी होंडा सिटी कार लेकर दोस्तों के साथ गुड़गांव गया था। उनके साथ उनकी महिला साथी हसीना व आथरा भी थीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुड़गांव के एम्पायर बार नाइट क्लब में सभी दोस्तों ने रात में पार्टी मनाई थी। कासिम की रिश्तेदार फराह ने बताया कि कासिम की हाल ही में मंगनी होने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+