कल्‍बे जव्‍बाद की अपील- कांग्रेस को वोट न दें मुस्लिम

Kalbe Jawad
लखनऊ। दिल्‍ली की जामा मस्जिद के इमाम ने समाजवादी पार्टी का खुला समर्थन किया, जिससे कई राजनीतिक पार्टियां उनसे खफा हो गईं। इसी श्रेणी में एक कदम आगे बढ़ते हुए मजलिस उलमा-ए-हिन्‍द के महासचिव व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्‍य कल्‍बे जव्‍बाद ने उत्‍तर प्रदेश के मुसलमानों से अपील की है कि वो कांग्रेस को वोट नहीं दें।

शिया धर्म गुरु व इमाम-ए-जुमा कल्‍बे जव्‍बाद ने मुसलमानों से कहा है कि कांग्रेस के खिलाफ जो भी अच्‍छा प्रत्‍याशी खड़ा हो उसी को वोट दें। वो चाहे किसी भी पार्टी का क्‍यों न हो। उन्‍होंने यह अपील सिर्फ यूपीवासियों से नहीं बल्कि मुंबईवासियों से भी की है, जहां बीएमसी के चुनाव चल रहे हैं। कल्‍बे जव्‍बाद ने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। उसको सबक सिखाना है तो उसे हराना ही होगा।

कांग्रेस के खिलाफ भड़ास निकालते हुए शिया धर्म गुरु ने कहा कि वो वह दिन नहीं भूल सकते जब दिल्‍ली में चहल्‍लुम के जुलूस पर दिल्‍ली की कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस ने मुसलमानों पर लाठियां भांजी थीं। यही नहीं बाद में घायलों का इलाज भी ठीक से नहीं किया गया। यह घटना शीला दीक्षित के विधानसभा व उनके पुत्र संदीप दीक्षित के संसदीय क्षेत्र में आता है।

कल्‍बे जव्‍बाद ने सभी मुसलमानों से वोट डालने की अपील की और साथ ही कहा कि चूंकि कांग्रेस ने कभी मुसलमानों का भला नहीं किया, इसलिए अपना कीमती वोट अन्‍य दलों के प्रत्‍याशियों को दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+