बिहार में पैसे के लिए बेटी ने ली बाप की जान

पुलिस के मुताबिक, सिंहोरवा गांव निवासी और कोलकाता में नौकरी कर रहे 55 साल के भिखू परित कोलकाता से करीब 40-50 हजार रुपये लेकर 2 दिन पहले ही घर पहुंचे थे। इसके बाद उनकी बेटी सुशीला अपने पति हरिकिशोर परित के साथ उनसे मिलने आई और रुपये की मांग की। पिता ने पैसे देने से बेटी और दामाद को मना कर दिया।
बुधवार की रात बेटी और दामाद ने मिलकर भिखू की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों फरार हो गए। पुलिस के एक अफसर ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications