वोट उसी को, जो बने जनता की आवाज

मंगलवार को एसवीएस इंटर कालेज के पास मैदान में हुई जनसभा में टीम अन्ना के अहम सदस्य मनीष सिसौदिया ने कहा कि कन्नौज की जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अन्ना हजारे के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। चुनाव नजदीक आते देख सभी अब राजनीतिक दलों के लोग जनता से वोट मांगने आ रहे है। जनता से बड़े बड़े वादे किये जा रहे है।
कन्नौज की जनता उनसे सवाल करे कि उनहोंने लोकपाल को पास कराने के लिए क्या किया। सिसौदिया ने कहा कि राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब कोई पार्टी चुनावी समय में जनता के सामने रहकर उनसे वोट की मांग नहीं कर रही, लेकिन कुछ सवाल लेकर जनता से सामने खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का जनरेटर बताते हुए कहा कि राहुल गांधी पूरे प्रदेश में चिल्ला रहे है कि पिछले 22 वर्षो से उत्तर प्रदेश लुट रहा है।
यूपी तो पिछले 64 वर्षो से लुट रहा है लेकिन लूट का माल उनको नहीं मिल रहा तो दुख हो रहा है। उन्होनें मायावती पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सरकार के 22 मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप मे संलिप्त पाये गये। मायावती ने उन्हे चुनाव के वक्त ही क्यों हटाया। पिछले साढ़े चार वर्षो में उन्हें भ्रष्टाचार करने की इजाजत किसने दी।












Click it and Unblock the Notifications