सड़क दुर्घटना में प्रमोद तिवारी बाल-बाल बचे
नेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस महासचिव दि्ग्विजय सिंह अपने काफिले के साथ अमावां, थाना लालगंज प्रतापगढ़ में प्रचार के लिए जा रहे थे कि तभी प्रमोद तिवारी के काफिले की गाड़ी को एक ट्रक चालक ने चक्कर मार दी।
ये तो अच्छा हुआ कि जिस गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी थी उसमें प्रमोद तिवारी बैठे हुए नहीं थे। आपको बता दें कि इस घटना को साजिश के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि ट्रक चालक ने काफिले में चल रही दूसरे नंबर की गाड़ी को टक्कर मारा था। ना तो उसने पहले नंबर की गाड़ी को छुआ और ना ही तीसरे नंबर की गाड़ी को।
आपको बता दें कि प्रमोद तिवारी हमेशा काफिले की दूसरे नंबर की गाड़ी पर बैठते हैं। लेकिन मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों के कहने पर तीसरे नंबर की गाड़ी में बैठे थे।
इस सम्बन्ध में तिवारी के सुरक्षाकर्मियों ने थाना लालगंज में मुकदमा दर्ज कराया है, ट्रक चला रहे व्यक्ति पर पहले से ही फतेहपुर, इलाहाबाद तथा प्रतापगढ़ में लगभग 18 संगीन मुकदमें दर्ज हैं, जिसके बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह एक महज दुर्घटना नहीं थी जरूर कोई प्रमोद तिवारी जी को जान-माल का नुकसान पहुँचाना चाहता था।













Click it and Unblock the Notifications