भारत और सऊदी अरब मिलकर बढ़ायेंगे सैन्य ताकत

भारत के रक्षा मंत्री ए के एंटनी और उनके सऊदी समकक्ष शहजादा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के बीच मंगलवार को हुई एक बैठक में दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ रही समुद्री डकैती की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। बैठक में दोनों देशों ने समुद्री डकैतों से निपटने की दिशा में व्यावहारिक सहयोग का रास्ता बनाएगें।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सिताशु कार ने बताया कि भारत और सऊदी अरब ने रक्षा सहयोग पर एक संयुक्त समिति गठित करने का फैसला किया ताकि दोनों देशों के रिश्तों की संरचना बेहतर बनाई जा सके। दोनो देश रक्षा सहयोग के लिए एक सहमति मत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और दोनों देशों की ओर से उच्च-स्तरीय दौरे सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए योजना तैयार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications