वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट देने के लिए की चोरी

हुआ यूं कि थाना मधुबन के क्षेत्र में ट्रासंफार्मर के तेल चोरी होने की काफी शिकायतें प्राप्त होने पर एसपी राकेश कुमार आर्य ने निरीक्षक मनोज वर्मा सीआईए-2 करनाल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया।
स्पेशल टीम ने 11 फरवरी को सुरजीत सिंह पुत्र धर्मपाल वासी रांवर को काबू करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी सुरजीत सिंह ने कबूल किया कि उसने अपने अन्य दो साथी रवि पुत्र काला राम उर्फ राम जुआरी और दीपक पुत्र मांगे राम वासीयान रावंर के साथ मिलकर थाना मधुबन के क्षेत्र करीब 30 ट्रांसफार्मरों में से करीब 1000 लीटर तेल चुराया है।
पुलिस ने तुरंत अन्य दोनों आरोपी रवि व दीपक को भी काबू कर लिया। तीनों आरोपियों को 12 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस रिमांड में जब पुलिस ने आरोपीयों से गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस के सामने खुलासा किया वे उधम सिंह कालेज इन्द्री के छात्र हैं।
वे अपनी गर्ल-फें्रड को खुश करने के लिऐ गिफ्ट वगैरह देना चाहते थे लेकिन उनके पास इतने पैसे का इन्तजाम नहीं था। उन्होंने ट्रासंफार्मर से तेल चोरी करना शुरू कर दिया और इस कार्य के लिए अपनी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करने लगे। चोरी किए गये तेल को मार्केट में बेच दिया और मौज-मस्ती करने लगे। मौज मस्ती का उन्हें ऐसा चस्का लगा कि वे शातिर चोर बन गये।
पुलिस ने इन लोगों को पकड़कर हवालात की सैर करा दी। सारे जुर्म कबूल करने के बाद इन लोगों को पुलिस ने आज अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। अदालत में पेशी के वक्त आरोपी प्रेमिका को खुश करने के अपने इस निर्णय पर पश्चाताप कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications