लालू यादव को सता रही अपने करियर की चिंता

लालू ने कहा कि सीबीआई ने कई गवाहों को नहीं बुलाया ताकि मामला ने खत्म हो जाए। उन्होंने अदालत से सभी आरोपियों की पेशी सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है। सीबीआई कोर्ट ने लालू और जगन्नाथ मिश्र का बयान दर्ज कर लिया है। सीबीआई के अधिकारियों ने लगभग ढ़ाई घंटे तक पूछ-ताछ की इस दौरान कोर्ट में भारी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़कर आयी।
यह मामला चाईबासा ट्रेजरी से 37 करोड़ 70 लाख रुपए की फर्जी निकासी से संबंधित है। लालू और जगरनाथ सहित 15 आरोपी न्यायधीश पीके सिंह की अदालत में पेश हुए है। इनमें विद्यासागर निषाद, ध्रुव भगत, आरके राणा, एसी चक्रवर्ती, राघवेंद्र कुमार दास, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा आदि प्रमुख हैं। अदालत में इनका बयान रिकार्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications