बैकफुट पर सलमान खुर्शीद, आयोग को लिखा खत
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने देश के कानून मंत्री के खिलाफ लिखित शिकायत राष्ट्रपति के पास दर्ज करवायी थी। चुनाव आयोग ने सलमान खुर्शीद के मुस्लिम आरक्षण वाले बयान पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रपति से फौरन हस्तक्षेप की मांग की थी। राष्ट्रपति ने आयोग की शिकायत को विचार के लिए पीएम कार्यालय को भेज दिया था। आयोग प्रमुख एस वाई कुरैशी का कहना था कि सलमान खुर्शीद के बयानों से लगता था कि उन्हें आयोग के नियम कानून से कुछ लेना-देना नहीं है। कुरैशी ने खत के जरिये महामहिम प्रतिभा पाटिल से शिकायत की थी। कुरैशी ने साफ लिखा था कि कानून मंत्री यह कहकर कि चुनाव आयोग उन्हें चाहे तो फांसी पर लटका दे, चुनाव मैदान में आयोग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
जिसके बाद राष्ट्रपति ने आयोग की शिकायत को विचार के लिए पीएम कार्यालय को भेज दिया था। आपको बता दें कि अपनी चुनाव रैली के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा था कि वो मुस्लिमों को आरक्षण दिलवाने के लिए फांसी पर भी लटकने को तैयार है। जिसके बाद जहां आयोग ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है वहीं भाजपा और अन्य पार्टियों ने सलमान खुर्शीद की कड़ी आलोचना की है।













Click it and Unblock the Notifications