सीसीटीवी फूटेज में खोजे जा रहे हैं दिल्ली आतंकियों के चेहरे

उन्होंने कहा कि इजरायली राजनयिक भारत में स्वयं को बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस क्रूर हरकत के लिए जरूर जांच करेगा। वहीं अंग्रजी अखबार के मुताबिक कहा जांच रहा है कि इस शर्मनाक क्रूर हरकत को अंजाम देने वालों को सीसीटीवी फुटेज से खोजा जा सकता है। अखबार के मुताबिक सदिग्ध भूरे रंग की जैकट में था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी कुछ कहा नही हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर तीन बजे राजधानी में औरंगजेब रोड पर प्रधानमंत्री आवास से महज 500 मीटर दूरी पर इजराइली दूतावास की कार में हुआ धमाका एक आतंकी हमला था। इजराइल ने आशंका जताई है कि इस हमले में ईरान का हाथ है।
यह पहला मौका है जब आतंकी हमले में पहली बार स्टिक बम का प्रयोग किया गया है। आपको बता दें कि स्टिक बम में एक तीव्र चुम्बक लगा होता है। इसमें नाइट्रो ग्लीसरीन का प्रयोग किया जाता है, जो विस्फोटक पदार्थों में से एक है। हालांकि इसमें अमोनियम नाइट्रेट भी लगाया जा सकता है। इस बम को स्टिक ग्रेनेड भी कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications