वैलेंटाइन डे स्पेशल: बेमेल जोड़ियों ने लिखी इश्क की नई दास्तां

कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती हैं और जिसके लिए जो बना होता है उसे वो देर-सवेर मिल ही जाता है। इसलिए आज हमारे देश में ऐसे सफल जोड़े मौजूद है जिन्हें देखकर लगता ही नहीं इन लोगों की भी शादी हो सकती है। दो अलग-अलग पृष्ठभूमि के कुछ लोग आज देश के सफल कपल है। आज प्रेम दिवस के दिन हम आपको ऐसे ही कुछ सफल जोड़ो के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने प्रेम से तो एक मिसाल तो कायम की ही है लेकिन अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता की नई इबारत भी लिख दी है।

1. नंदन नीलकेनी और रोहिनी नीलकेनी: जिंदगी के सफर में नीलकेनी दंपति को 'मेड फॉर इच अदर' कहा जाता है। पिछले 28 सालों से सफल दांपत्य जीवन जीने वाले पति-पत्नी दोनों ही के बैकग्राउंड काफी अलग है। जहां नंदन नीलकेनी इंफोसिस के संस्थापकों में से एक हैं वहीं रोहनी एक मशहूर पत्रकार रह चुकी हैं। दोनों की मुलाकात आईआईटी के एक फंक्शन के दौरान हुई थी। दोनों की मुहब्बत परवान चढ़ी और सुखद पारिवारिक जीवन में बदल गयीं। आज दोनों लोगों के सामने मिसाल बन चुके हैं।

2. लारा दत्ता और महेश भूपति:
मिस यूनिवर्स और फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता और टेनिस स्टार महेश भूपति का रिश्ता भी एक बेमल जोड़ी का उदाहरण है। दोनों के कामों में काफी अंतर है लेकिन फिर भी दोनों को देखकर लगता है कि दोनों दुनिया के लिए मिसाल है। उनके प्रेम का अंकुर हाल ही में फूटा है, शादी के एक साल के भीतर ही दोनों के प्रेम का अंश बेटी सायरा के रूप में सामने आ गया।

3. शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर:
आईपीएल विवाद में सामने आया एक नया चेहरा जिसे लोग शशि थरूर की प्रेमिका के रूप में जानें। नाम था सुनंदा पुष्कर, जो कि रियल्टी क्षेत्र में सफल महिला जानी जाती हैं, ने खुलकर अपने रिश्तों को स्वीकारा। दोनों ने जिंदगी में कई बार ठोंकरे खायीं लेकिन फिर भी जिंदगी को भरपूर जिया है। राजनेता शशि थरूर ने सुनंदा को अपनी धर्मपत्नी बनाकर जहां अपने रिश्ते को नयी पहचान दी तो वहीं सुनंदा ने शशि के साथ उनकी मुश्किलों में खड़ा होकर यह जता दिया कि वो तन, मन और धन से अपने पति के साथ रहेगीं।

4.ऱजनीकांत और लता रंगचारी: तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त रजनीकांत ने अपने जीवन में फर्श से अर्श तक का सफर देखा है। जीवन के इस जंग में उनके साथ हमसाया बना हुआ कोई था तो वो थीं उनकी पत्नी लता रंगचारी। जो पेशे से गायिका और निर्माता थीं। बेहद ही सपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली लता ने जब रजनीकांत से शादी की थी तो सबने कहा था कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। लेकिन आज यह रिश्ता लोगों के लिए मिसाल बन चुका है, जिसने साबित कर दिया कि प्यार के बल पर हर चीज पायी जाती है।

5. प्रहलाद कक्कड़ और मिताली दत्त: एक विज्ञापन की दुनिया का बड़ा नाम और दूसरी स्कूबा ड्राईवर। यानी कि जिनका संगम होना नामुमकिन है लेकिन प्रहलाद कक्कड़ और मिताली दत्त को अपने प्रेम पर भरोसा था जिसके बूते पिछले 27 साल से सफल पति-पत्नी का जीवन जी रहे हैं दोनो ही लोगों के लिए मिसाल बनें हुए हैं।

6.चेतन भगत और अनुषा भगत: किसी फिल्मी कहानी की तरह दोनों की मुलाकात हुई और मुहूब्बत परवान चढ़ी। कहां एक सफल इंजीनियर बनते बनते चेतन भगत देश के नामचीन लेखक बन गये और कहां उनकी पत्नी अनुषा मुंबई की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर। एक पंजाबी छोरा तो एक तमिल बाला। टेस्ट अलग, पहचान अलग, रहन -सहन अलग लेकिन फिर भी 'मेड फॉर इच अदर'।

अहमदाबाद आईआईएम में पढ़ाई को दौरान दोनों की मुलाकात हुई, प्रेम हुआ और फिर शादी हो गयी। डीडीएलजे की तरह दोनों ने ठानी की शादी तो करेंगे लेकिन घरवालों के आशीर्वाद के साथ। जिसमें लंबा वक्त तो लगा लेकिन सफलता मिली जिसका नतीजा यह हुआ कि दोनों की प्रेम कहानी आज एक सफल नॉवेल टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज में बदल चुकी है।

7. वरूण गांधी और यामिनी: एक देश के सभ्रांत गांधी परिवार के ताल्लुक रखने वाले राजनेता वरूण गांधी और एक इंटीरियर डिजाइनर बंगाली बाला। मित्रता हुई, प्रेम प्रसंग चला और फिर दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से विवाह हो गया। दोनों ही अलग-अलग पृष्ठभूमि के तो हैं लेकिन अपने-अपने ही क्षेत्रों में बेहद कामयाब है और एक सफल जो़ड़े के रूप में जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+