'यूपी में विकास के लिए बाधा बनी माया'

priyanka gandhi
रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की माया सरकार पर विकास के नाम पर मूर्तियों के निमार्ण का आरोप लगाते हए कहा कि उत्‍तर प्रदेश में विकास केवल कांग्रेस के द्वारा ही हो पाएगा इसलिए कांग्रेस को सत्‍ता में लाने के लिए वोट देने का आहवान किया।

प्रियंका ने बछरावां विधानसभा क्षेत्र के जनई क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि हम और राहुल गांधी राज्‍य का विकास करना चाहते है, लेकिन माया सरकार रूकावटे पैदा कर रही है। अन्‍य राज्‍यो में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) जैसी केन्द्रीय योजनाएं अच्छी तरह से चल रही हैं लेकिन यूपी में उनके नाम पर धन उगाही का काम किया जा रहा है।

राजा राम‍ त्‍यागी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए उन्‍होनें कहा कि पिछले 22 सालों के दौरान उत्‍तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश में भ्रष्‍टाचार और लूटपाट के कुछ नहीं किया। विकास का नामो निशान कहीं नजर नहीं आता, इस सब कारणों से यूपी विकास की दौड़ में पीछे रह गया। केंद्र और प्रदेश दोनो जगह अगर कांग्रेस की सरकार रहेगी तो विकास काफी तेजी से होगी।

उन्होंने मतदाताओं का अपने तथा अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बड़ा फैसला लेने का आहवान करते हुए कहा कि वह यहां वोटरों को होशियार करने आई हैं ताकि वे गलत प्रत्याशी को चुनकर अगले पांच साल तक पछताते न रहें। प्रियंका ने कहा कि आपके बच्‍चों को स्कूल चाहिए, रोजगार के बेहतर अवसर चाहिए। सिर्फ कांग्रेस ही आपके अच्‍छे भविष्य के लिए काम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+