एंटनी ने कहा सरकार को सेना प्रमुख में पूरा भरोसा

VK Singh
दिल्‍ली। रक्षामंत्री एके एंटनी का कहना है कि सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की उम्र से जुड़ा विवाद अब बीते समय की बात हो चुकी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार को सेना प्रमुख पर पूरा भरोसा है हम एक साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि अब सेना प्रमुख को साथ उम्र विवाद को लेकर कोई मतभेद नहीं है।

गौरतलब है कि उम्र विवाद को लेकर सेना प्रमुख और सरकार आमने-सामने आ गए थे। सेना प्रमुख ने इस मामले में सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से अपनी अपील वापस लेने के लिए कहा था। जिससे इस मामले में सरकार को निराशा हाथ लगी थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद सेना प्रमुख ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी।

कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद सेना प्रमुख की तरफ से ऐसे संकेत आए थे कि वे अपने पद से समय से पहले इस्‍तीफा दे देंगे। वैसे तय समयानुसार सेना प्रमुख को इस साल 31 मई को रिटायर होना है। उम्र विवाद में सेना प्रमुख ने बताया था कि उनकी जन्‍मतिथि 10 मई 1951 है जबकि सरकार के अनुसार उनकी जन्‍मतिथि 10 मई 1950 बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+