सजना के लिए संवरने गई दुल्हन गायब, बारात लौटी

 Marriage
दिल्ली ( ब्यूरो)। नोएडा के एक गांव से बारात बेआबरू हो कर मोदीनगर से लौट आई है। शादी के दिन मेकअप कराने के बहाने घर से निकली तो फिर लौट कर नहीं आई । आशंका है कि वह अपने किसी प्रेमी के साथ फुर्र हो चुकी है। हैरत की बात है लाखों रुपये के जेवर पहनकर दुल्हन मेकअप कराने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी।

रबूपुरा के एक गांव से गई बारात मोदीनगर से दुल्हन लिए बिना ही बैरंग लौट आई। दरअसल, मेकअप कराने के नाम पर घर से निकली दुल्हन ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई। इसका पता चलने पर बारातियों और घरातियों में जमकर नोंक-झोंक हुई। आखिर बारात ने बिना दुल्हन ही लौटने का निर्णय ले लिया। दुल्हन को शादी में दिए गए जेवरात को लेकर अभी दोनों पक्षों में गहमा-गहमी है। सूत्र दुल्हन का किसी के साथ प्रेम संबंध होने का दावा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला-हुकमसिंह निवासी एक युवक की शादी मोदीनगर शहर में रहने वाले व्यक्ति की बेटी के साथ 10 फरवरी को होनी तय थी। कल नंगला-हुकुमसिंह गांव से बारात रीति-रिवाज के साथ मोदीनगर पहुंची। वहां बारातियों के लिए फार्म हाउस में स्वागत और खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। दुल्हन पक्ष ने बारात का शानदार स्वागत किया। बारात को भोजन भी कराया गया।

बताते हैं कि घर से लाखों रुपये के जेवर पहनकर दुल्हन मेकअप कराने के लिए किसी के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। काफी समय बाद भी दुल्हन ब्यूटी पार्लर से मंडप में नहीं पहुंची तो परिजनों को उसके साथ दुर्घटना होने की आशंका हुई। परिजनों ने साथ गए युवक से संपर्क का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो बताया गया कि दुल्हन तैयार होकर काफी समय पहले जा चुकी है।

इसकी जानकारी दूल्हा पक्ष को मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बाराती और घराती पक्ष में काफी देर तक नोक-झोंक हुई। इसके बाद तय हुआ कि बारात बिना दुल्हन के ही वापस जाएगी। हालांकि दोनों पक्षों में जेवर आदि को लेकर गहमा-गहमी हुई। दुल्हन लाखों रुपये के जेवर भी अपने साथ ही ले गई है। हालांकि, दुल्हन के परिजनों ने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिना दुल्हन के लौटी बारात गांव और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+