अभी मुसीबत के मोर्चे पर ही रहेंगे वीके सिंह

VK Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस लेने के बाद भी जनरल वीके सिंह की मुसीबत पीछा छोड़ती नजर नहीं आ रही है। आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल की चंडीगड़ बैंच जनरल वीके सिंह के खिलाफ दायर एक मामले की सुनवाई कर रही है। सेना में कार्यरत मेजर जनरल टीएस हांडा ने आरोप लगाया है कि जनरल वीके सिंह ने उनकी सालाना गोपनीय रिपोर्ट खराब कर दी क्योंकि उन्होंने उनके कहने पर डिप्टी मिलिट्री सेक्रेट्री रहते हुए जन्मतिथि में बदलाव नहीं किया।

जनरल टीएस हांडा ने जनरल वीके सिंह पर सीधे-सीधे अपना करियर खराब करने का आरोप लगाया है। अपनी याचिका में मेजर जनरल टीएस हांडा ने कोर्ट से प्रार्थना की है कि वीके सिंह द्वारा तैयार की गईं उनकी सीआर को रद्द कर दिया जाए। इस मामले में 14 फरवरी को सुनवाई होगी।

दिसंबर 2006 में तब ब्रिगेडियर टीएस हांडा सेना के नियुक्ति एवं शिकायत विभाग के डिप्टी मिलिट्री सेक्रेट्री थे। उनके आरोपों के मुताबिक उस वक्त लेफ्टिनेंट जनरल रहे जनरल वीके सिंह ने मिलिट्री सेक्रेट्री शाखा से अपनी जन्मतिथि में बदलाव का आग्रह करते हुए उसे 10 मई 1950 की जगह 10 मई 1951 करने के लिए कहा था।

मिलिट्री सेक्रेट्री शाखा अपने रिकॉर्ड में जन्मतिथि वही रखती है जो संघ लोक सेवा आयोग फॉर्म में उम्मीदवार भरता है। यूपीएससी के रिकॉर्ड में जनरल वीके सिंह की जन्मतिथि 10 मई 1950 है। सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना जन्मतिथि में बदलाव नहीं किया जा सकता। जनरल हांडा ने आरोप लगाया है कि जनरल वीके सिंह को लगता था कि जन्मतिथि में बदलाव उनकी वजह से नहीं हुआ और इसी की खुन्नस उन्होंने उनकी गोपनीय रिपोर्ट में निकाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+