यूपी चुनाव: दबंगई पर उतरे माया के 'स्वामी'

प्राप्त जानकारी के अनुसार पडरौना के तुलसी इंटर कालेज में मतदान के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्या बुथ पर पहुंच गये। वह सीधे उस कमरे की तरफ जाने लगे जहां वोटिंग हो रही थी। कमरे के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका और कहा कि आप अंदर नहीं जा सकते। बस क्या था नेता जी इसे अपनी शान की खिलाफत समझ बैठे और सुरक्षाकर्मियों को धौंस दिखाने लगे।
मौर्या ने सुरक्षाकर्मियों को कहा कि मैं प्रत्याशी हूं और प्रत्याशी सबसे बड़ा होता है आप उसे कहीं भी जाने से नहीं रोक सकते। इतना ही नहीं स्वमी प्रसाद मौर्या ने यह भी धौंस दे दिया कि आपको नहीं पता कि मैं कौन हूं, ऐसा ही हुआ तो बहुत दिक्कत हो सकती है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और शांतिपूर्ण मतदान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications