यूपी में किसी की सरकार नहीं बनेगी: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने एक तरह से बीजेपी की हार कबूल कर ली है पर उनकी बात खुद उनकी पार्टी के लोगों के ही गले नहीं उतर रही है। बीजेपी नेता कलराज मिश्रा का कहना है कि यूपी में बीजेपी की जीत होगी। योगी आदित्यनाथ के बयान से विरोधियों को बीजेपी पर निशाना साधने का बढ़िया मौका मिल गया है। कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का कहना है कि यूपी में कांग्रेस की लहर देखकर तमाम पार्टियां हताश हो गई हैं।
बहरहाल, इन बयानों के अन्य सियासी मतलब खोज जा रहे हैं। मालूम हो कि बाबू सिंह कुशवाहा को बसपा से निकाले जाने के बाद भाजपा में आने से कई नेताओं के मन में खटास पैदा हो गई थी। आदित्यनाथ ने उसी समय यह मना कर दिया था कि वो इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिये प्रचार नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications